ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार, IAS संजीव हंस भी हुए अरेस्ट

1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं जबकि गुलाब यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ed

ईडी ने राजद के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

End of Feed