पटना

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव को किया गिरफ्तार, IAS संजीव हंस भी हुए अरेस्ट

1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं जबकि गुलाब यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है।

Image

ईडी ने राजद के पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी संजीव हंस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक गुलाब यादव को धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तारी से पहले छापेमारी

सूत्रों ने बताया कि हंस को पटना से गिरफ्तार किया गया, जबकि यादव को एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया। ईडी ने इन लोगों की गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को छापेमारी की थी। दोनों के खिलाफ धनशोधन का मामला बिहार पुलिस की एक प्राथमिकी से संबंधित है।

झंझारपुर से विधायक थे राजद नेता

वर्ष 1997 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हंस बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव रह चुके हैं जबकि यादव राजद के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2015 से 2020 तक मधुबनी जिले की झंझारपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी

पिछले महीने ईडी ने आईएएस संजीव हंस के वित्तीय लेन-देन से जुड़े सहयोगियों और संगठनों के परिसरों पर और तलाशी ली थी। 10 सितंबर से 12 सितंबर के बीच दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान 87 लाख रुपये की अघोषित नकदी, 11 लाख रुपये (लगभग) की 13 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां और 1.5 करोड़ रुपये (लगभग) की 2 किलोग्राम सोने की सिल्लियां और आभूषण जब्त किए गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!