Muzaffarpur News: बिहार में डॉक्टरों का गजब कारनामा, हर्निया के ऑपरेशन के बदले कर दी नसबंदी; बुजुर्ग शख्स परेशान

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मरीज हर्निया के ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल गया था, जहां डॉक्टरों ने हर्निया की जगह उसकी नसबंदी कर दी। इसके बाद बुजुर्ग मरीज ने इसकी शिकायत की है।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है और इस बार इस अजीबोगरीब मामले में स्वास्थ्य महकमा शामिल है। जिस वजह से यह खबर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मुजफ्फरपुर में हर्निया का ऑपरेशन कराने आए शख्स का डॉक्टरों ने नसबंदी कर दी है। नसबंदी के बाद बुजुर्ग मरीज परेशान हैं और अब उन्होंने सिविल सर्जन से इसकी शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं।

bihar doctor

ऑपरेशन थिएटर। (सांकेतिक फोटो)

हर्निया के बदले नसबंदी

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां सीतामढ़ी के रहने वाले बच्चू सहनी ने तीन महीने पहले हर्निया का ऑपरेशन कराया था, लेकिन डॉक्टरों ने हर्निया की जगह शख्स की नसबंदी कर दी।

End of Feed