पटना : 3 गाड़ियों की टक्कर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मौत हो गई। ये हादसा मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर हुआ। टक्कर के बाद गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मौत हो गई। हादसे का LIVE वीडियो आया सामने है, जिसमें एक्सीडेंट की भयावहता दिखाई दे रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोकामा-बख्तियारपुर हाईवे पर एक्सीडेंट
मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर हादसा
हादसा मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर हुआ। जहां वनवे होने के कारण दोनों ओर से तेज रफ्तार में गाड़ियां आ रही थी। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में एक गाड़ी दूसरी लेन की ओर आ गई, जिससे दो गाड़ियों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जबकि उसके पीछ आ रही गाड़ी एक्सीडेंटल गाड़ियों में आकर भिड़ गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कार का एयरबैग खुल गया है, जिसकी वजह से ड्राइवर की जान बच गई। मृतक की पहचान बेगूसराय निवासी डॉक्टर बाल मुकुंद झा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी कुछ दिन पहले दूसरी शादी हुई थी।
हादसे का वीडियो काफी भयावह नजर आ रहा है, जिसमें दिख रहा है गाड़ियां तेज रफ्तार से आ रही हैं, लेकिन दूसरी छोर से आ रही गाड़ी अचानक उल्टी लेन पर आ गई, जिससे ड्राइवर नियंत्रण नहीं कर पाया और गाड़ियां टकरा गई।
