Bhagalpur News: शादी में डीजे को लेकर हुआ बवाल, बारात निकलने से पहले दूल्हे और उसकी मां को घसीट-घसीटकर पीटा

बिहार के भागलपुर जिले में शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने दुल्हे और उसकी मां पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हिंसा की गई है। यह घटना बुधवार शाम को नगरह के नवटोलिया मोहल्ले में हुई, जब बारात निकलने से पहले डीजे पर डांस को लेकर कुछ लोगों में विवाद उत्पन्न हुआ। देखते ही देखते ये विवाद इतना बढ़ गया है इसने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि डीजे को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने दूल्हे और उसकी मां को जमकर पीटा है।

Bhagalpur News

शादी में डीजे को लेकर हुआ बवाल

दूल्हे और उसकी मां को घसीट-घसीटकर पीटा

बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान दूल्हे नीतीश कुमार मंडल और उसकी मां नंदिनी देवी को गंभीर चोटें आईं। नीतीश की शादी रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव की एक लड़की से तय हुई थी, और विवाह का आयोजन तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में होना था। शादी से पहले की रस्मों के दौरान, जब परिवारजन और रिश्तेदार घर लौट रहे थे, तब डीजे पर पारंपरिक संगीत बज रहा था और महिलाएं व पुरुष अलग-अलग समूहों में नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक महिला समूह के बीच घुसकर डांस करने लगे, जिस पर परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई।

End of Feed