Bihar RJD President: बिहार में राजद अध्यक्ष बदलने की शुरू हुई चर्चा, कई नामों पर नजर

Bihar RJD president: राष्ट्रीय जनता दल के बिहार नेतृत्व को बदलने की सुगबुगाहट तेज है। चर्चा है कि इस साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी किसी नए नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी।

Bihar RJD president: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 जनवरी को बुलाई है। इसमें राजद के सांगठनिक चुनाव को लेकर फैसले लिए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में जगदानंद सिंह राजद प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं। उनकी जगह किसी अन्य नेता को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

rjd president

बिहार में राजद अध्यक्ष बदलने की शुरू हुई चर्चा (फाइल फोटो)

दरअसल, सिंह पहले से ही स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद से मुक्ति चाह रहे हैं। इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में राजद में प्रदेश नेतृत्व बदलने की सुगबुगाहट तेज है।राजद के एक नेता का भी मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष सिंह का स्वास्थ्य उनका साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में पार्टी अब नए नेतृत्व पर विचार कर रही है।

End of Feed