Bihar BJP President: बिहार BJP के नए अध्यक्ष की ताजपोशी, चुनावी रणनीति को देंगे धार; लिए ये संकल्प

Bihar BJP President: बिहार बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल की ताजपोशी की घोषणा कर दी है। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है और सभी दलों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। लिहाजा, प्रदेश भाजपा संगठन के इस बड़े फैसले के साथ ही पार्टी ने आगामी चुनावी रणनीति को और धार देने का संकेत दिया है।

Bihar BJP President: बिहार प्रदेश परिषद की बैठक में मंगलवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री, परिषद के प्रभारी और पर्यवेक्षक बनकर पटना पहुंचे मनोहर लाल ने उनकी ताजपोशी की घोषणा की। पटना के बापू सभागार में आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में इसकी घोषणा करते हुए खट्टर ने कहा कि पार्टी की परंपरा रही है कि तीन साल में संगठन का नए सिरे से गठन किया जाता है। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। पार्टी का राष्ट्रीय पर्व चल रहा है। इसमें मंडल, जिला, प्रदेश समिति होती है। उन्होंने कहा कि बिहार में सांगठनिक रूप से 52 जिले हैं, जिनमें से 40 जिलों में इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Bihar BJP President

दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी अध्यक्ष

ये दो नाम थे आगे

उन्होंने बताया कि पार्टी के चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा के सामने सोमवार को ही दिलीप जायसवाल ने नामांकन पत्र भरा था। इनकी प्रस्तावना सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, रामप्रीत पासवान, ब्रज किशोर बांध, ज्ञानचंद मांझी, केदार गुप्ता, रणधीर सिंह, रामसूरत राय और जगदीश राम ने की है। उन्होंने आगे दिलीप जायसवाल को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नाम घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

End of Feed