सोशल मीडिया से चढ़ा प्यार का बुखार और लड़की ने छोड़ दिया घर-द्वार, पुलिस लेने पहुंची तो प्रेमी भी फरार

Dhanbad News Today (धनबाद की बड़ी खबर): धनबाद की एक युवती चार से पांच दिन पहले मुजफ्फरपुर पहुंची। इस बीच, उसके परिवार ने धनबाद पुलिस में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वह मुजफ्फरपुर में है।

Dhanbad News: बिहार-झारखंड में एक युवती के प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है, जिसमें उसने सोशल मीडिया के माध्यम से एक लड़के से दोस्ती की और फिर अपने घर से भागकर उसके पास पहुंच गई।

Girl and boy  Escape from home

सोशल मीडिया के प्यार के लिए घर से भागी लड़की (फोटो - AI Image)

यह कहानी झारखंड के धनबाद में रहने वाली एक लड़की की है, जिसने बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर छोड़ दिया। युवती के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट धनबाद पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के माध्यम से उसे मुजफ्फरपुर में खोज निकाला।

End of Feed