पटना

Patna News: दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानें क्या हैं आरोप

विशेष अदालत ने पूर्व विधायक आशा सिन्हा को पेश होने का निर्देश दिया था। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के कारण अदालत ने उनका बेल बांड खारिज कर दिया और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है।

Image

पूर्व विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

मंगलवार को, एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अदालत ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी किया। यह कार्रवाई आचार संहिता और सरकारी आदेश का उल्लंघन कर जुलूस निकालने के मामले में की गई है।

आशा सिन्हा पहले से ही इस मामले में जमानत पर थीं, लेकिन सुनवाई के दौरान उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण अदालत ने उन्हें उपस्थित होने का आदेश दिया। इसके बावजूद, जब वह अदालत में उपस्थित नहीं हुईं, तो विशेष अदालत ने उनका बेल बांड खारिज कर दिया और गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी किया।

यह मामला वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव से संबंधित है, जब दानापुर थाने में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद चार्जशीट भी दायर की थी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article