Bullet Train in Bihar: पटना को मिलेगी बुलेट ट्रेन की रफ्तार, फुलवारी शरीफ के पास बनेगा स्टेशन!

अहमदाबाद और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर अभी काम जारी है। इस बीच दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर भी सुगबुगाहट तेज है। खबर है कि इस रूट पर पटना में भी एक स्टेशन बनाया जाएगा। बिहार के पांच अन्य जिलों से भी होकर गुजरेगी यह बुलेट ट्रेन। चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ -

देश को अभी अपनी पहली बुलेट ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रही देश की पहली बुलेट ट्रेन के अपडेट लगातार आते रहते हैं। अब खबर ये है कि बिहार भी बुलेट ट्रेन के रूट से जुड़ेगा। जी हैं, बिहार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार मिलेगी, लेकिन यह अहमदाबाद-मुंबई रूट से नहीं बल्कि दिल्ली-वाराणसी-हावड़ा रूट से जुड़ेगा। नेशनल हाईस्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHRCL) इस रूट को लेकर तैयारी कर रहा है और माना जा रहा है कि इसी साल इसके लिए DPR भी तैयार कर ली जाएगी।

NHRCL Patna

पटना में भी चलेगी बुलेट ट्रेन

बिहार में सिर्फ पटना ही नहीं, बल्कि पांच जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरेगी। कहा जा रहा है कि इसके लिए बिहार में 260 किमी लंबा एलिवेटिड कॉरिडोर तैयार किया जाएगा। इसमें अकेले पटना जिले में ही 60 किमी का एलिवेटिड ट्रैक बनेगा। NHRCL जल्द ही डीपीआर तैयार करने के लिए एक एजेंसी का चुनाव करेगा और माना जा रहा है कि इसी साल अगस्त तक डीपीआर तैयार भी हो जाएगी।

End of Feed