Bihar Hooch Tragedy: कहीं उजड़ा परिवार, कहीं पसरा मातम... बिहार में जहरीली शराब से त्राहिमाम; अब तक 33 की मौत

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब पीने से सीवान और सारण में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई। सीवान में अब तक कुल 79 लोगों को भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सारण में भी कई लोग इलाज करवा रहे हैं। इस मामले में अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार के सिवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। सीवान के जिला जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अवैध शराब पीने से सीवान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। अब तक कुल 79 लोगों को भर्ती कराया गया है। वर्तमान में 8 लोगों का इलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है। 13 गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। अब तक कुल 30 लोगों को अस्पताल से सफलतापूर्वक छुट्टी मिल चुकी है। इसके अलावा सारण में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। यानी कि बिहार में जहरीली शराब पीने से अब तक कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

Bihar Hooch Tragedy

फाइल फोटो।

अब तक 12 लोग गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने बताया कि नकली शराब पीने के मामले में 12 लोगों को कथित तौर पर नकली शराब बेचने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद दो विशेष जांच दल भी गठित किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर गठित एक दल नवीनतम प्रकरण में शामिल आपराधिक बिंदुओं की जांच करेगा।

End of Feed