पटना

Patna: संजीव हंस के ठिकानों पर ED की छापेमारी, दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग के तहत नया मामला

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत एक नया मामला दर्ज किया है। इसके तहत संजीव हंस के पटना और दिल्ली के ठिकानों पर रेड की गई है।

Image

संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Patna News: पटना के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस के दिल्ली और पटना के ठिकाने पर ED ने रेड की। कुछ दिन पहले ही ईडी ने संजीव हंस के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक नया मामला दर्ज किया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके तहत अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ईडी ने जांच के अनुसार, आईएएस अधिकारी की पत्नी के अलावा कई रिश्तेदारों के खिलाफ सबूत मिले हैं। इन सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और छापेमारी की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article