बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर मिला शव, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड के सुधानी रेलवे स्टेशन पर एक शव मिला है। स्थानीय लोगों ने इसे दुर्घटना बताया तो वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: बिहार के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर सुधानी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव रेल पटरी पर मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिया गांव के रहने वाले मंटू शर्मा के रूप में हुई है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक दुर्घटना थी और मंटू ट्रेन के नीचे आ गया, जबकि उसके परिवार को लगता है कि यह एक हत्या है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Bihar News

कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

विवाद और परिजनों के आरोप

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतक के ससुराल वालों ने बताया कि मंटू का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। घटना वाले दिन वह सुबह शौच के लिए घर से बाहर गया और उसके बाद यह दुखद घटना हुई। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंटू शौच के लिए पटरी के पास गया था और चलती ट्रेन की चपेट में आ गयाहालांकि, मंटू के भाई ने बताया कि घटना से 24 घंटे पहले उनके साथ मारपीट हुई थी, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि यह एक हत्या का मामला हो सकता है।

End of Feed