पटना

Bihar Weather: पानी-पानी हुआ बिहार; कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 502 गांव जलमग्न

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 August 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में बीते कुछ दिनों से जारी रुक-रुक कर बारिश के बाद अब मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। आज और कल राज्य के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की स्थिति से कई इलाके प्रभावित हो चुके हैं।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 August 2025: पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद, आज बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम में यह बदलाव सिर्फ आज और कल तक ही सीमित रहेगा। इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिर से हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। इस बीच, राज्य के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना और मुंगेर में गंगा नदी उफान पर है, जबकि बक्सर में कर्मनाशा नदी का पानी स्टेट हाइवे तक पहुंच गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पटना, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, मधेपुरा और नालंदा जिलों के कुल 502 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर बिहार के कुछ जिलों में आज और कल भारी बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि बाकी जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। फिलहाल, मॉनसून की ट्रफ लाइन बिहार के आसपास सक्रिय नहीं है, लेकिन कुछ अन्य मौसमी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से उत्तर बिहार में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में बरसात के आसार

आज यानी शनिवार को बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और भागलपुर जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, पटना, गया समेत कुल 28 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है। हालांकि बारिश के बीच उमस की स्थिति भी बनी रहेगी, जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। उत्तर बिहार के कुछ जिलों को छोड़ दें तो राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश का प्रभाव बहुत अधिक नहीं होगा। राज्य में अब भी औसत के मुकाबले 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

बिहार में आज का तापमान

बिहार के विभिन्न शहरों में मौसम की स्थिति कुछ इस प्रकार रही, जहां पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, साथ ही आर्द्रता 66 प्रतिशत रही। मुजफ्फरपुर में तापमान 30 डिग्री अधिकतम और 27.6 डिग्री न्यूनतम रहा, जबकि आर्द्रता 50 प्रतिशत रही। गयाजी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.4 डिग्री रहा, आर्द्रता 51 प्रतिशत रही। पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27.3 डिग्री रहा, आर्द्रता मात्र 35 प्रतिशत रही। वहीं भागलपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री दर्ज किया गया, आर्द्रता 56 प्रतिशत रही। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में गर्मी के साथ-साथ नमी का स्तर भी शहरों में अलग-अलग रहा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article