Danapur-Bihta Elevated Road: मार्च बाद बनना शुरू होगा दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड, महज इतने मिनट में पहुंच सकेंगे बिहटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 08:14 PM IST

Patna News: राजधानी के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। प्रस्तावित दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए बड़ी बाधा दूर हो चुकी है। अब जमीन स्थानांतरण के लिए सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस एलिवेटेड रोड के बनने से लोग बेहद कम समय एवं कम खर्च में बिहटा पहुंच पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क निर्माण के लिए जमीन की बाधा हुई दूर
  • रेलवे और राज्य सरकार के बीच बनी सहमति
  • 3147 करोड़ रुपए से बनाई जाएगी सड़क


Danapur-Bihta Elevated Road construction: अप्रैल से दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड बनना शुरू हो जाएगी। इसके एलाइनमेंट में बदलाव के बाद रेलवे कॉलोनी का कुछ भाग रोड में आ रहा है। इस कारण रोड निर्माण शुरू नहीं हो रहा था। पथ निर्माण विभाग ने यह जमीन रेलवे से मांगी थी। इसको लेकर राज्य सरकार और रेलवे के बीच सहमति बन चुकी है। रेलवे यह जमीन देगी। इसके एवज में राज्य सरकार द्वारा हार्डिंग पार्क की जमीन रेलवे को दी जाएगी। इसके अलावा रेलवे द्वारा राज्य सरकार को पटना साहिब से पटना घाट रेल लाइन की जमीन भी सड़क निर्माण के लिए देगी।

danapur-bihta elevated road

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के लिए मैपिंग देखते अधिकारी। फाइल फोटो

इन दोनों जमीन का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतर आई राशि की भरपाई संबंधित पक्ष द्वारा की जाएगी। सरकार को 15 दिनों के अंदर यह प्रस्ताव भेजा जाना है। बता दें इस एलिवेटेड रोड के निर्माण पर 3147 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस रोड का निर्माण एनएचएआई द्वारा किया जाएगा। यह जून 2025 में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके चालू होने पर लोग 20-25 किलोमीटर का सफर महज 20 मिनट में तय हो पाएगा। फिलहाल इतनी दूरी तय करने में लोगों को 35-40 मिनट लग जाता है।

End of Feed