Train Cancelled Update: पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस, किऊल-मोकामा स्पेशल समेत 15 ट्रेनें 22 फरवरी तक रद्द रहेंगी। शनिवार से उक्त तिथि तक कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग पर भी चलाई जाएंगी। रेलवे ने यह निर्णय दानापुर मंडल के किऊल स्टेशन, लखीसराय स्टेशन और शेखपुरा स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के लिए चल रहे एनआई काम के मद्देनजर लिया है। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ट्रेन नंबर 13415 मालदा-टाउन-पटना एक्सप्रेस रविवार को रद्द रहेगी।
सोमवार को ट्रेन नंबर 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस नहीं चलेगी। रविवार से 21 फरवरी तक ट्रेन नंबर 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी दौरान ट्रेन नंबर 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस नहीं परिचालित होगी।
