पटना

Patna Flight Fare Increased: होली पर घर आने के लिए ट्रेनों में सीट नहीं, फ्लाइट का किराया जानकर छूटेंगे पसीने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 12:16 PM IST

Patna News: होली पर इस साल भी बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रहीं हैं। वहीं, फ्लाइट का किराया बढ़ गया है। किराए में काफी बढ़ोतरी हुई है। अधिक किराया होने पर भी टिकट नहीं मिल रहा है। इससे पटना समेत बिहार के अन्य क्षेत्र में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि रेलवे द्वारा होली स्पेशल कई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। कुछ ट्रेनों का शिड्यूल जारी भी हो गया है।

Image

पटना एयरपोर्ट आने के लिए फ्लाइट का बढ़ गया है किराया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना आने वाली फ्लाइट का किराया तीन गुना तक बढ़ा
  • होली पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता से बड़ी संख्या में लोग आते हैं बिहार
  • प्रीमियम ट्रेनों में एक से सात मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं


Bengaluru to Patna Flight Fare: कोहरे एवं एनआई काम के चलते कई ट्रेनें फरवरी की अंतिम तिथि तक रद्द हैं। ऐसे में एक मार्च से होली तक की ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। इस कारण फ्लाइट की बुकिंग बढ़ी और इसका किराया भी तीन गुना तक बढ़ गया है। पटना आने वाली फ्लाइट का किराया काफी बढ़ गया है। दूसरी ओर एक मार्च से ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। दरअसल, इस त्योहार पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता एवं पुणे से बहुत संख्या में लोग पटना एवं बिहार के अन्य जिलों में आते हैं।

तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, संघमित्रा, लोकमान्य तिलक टर्मिनल राजेंद्र नगर, पुणे-दानापुर ट्रेन में भारी वेटिंग है। इन ट्रेनों में एक से सात मार्च तक कोई कंफर्म टिकट नहीं है। जैसे-जैसी त्योहार करीब आ रहा है, वैसे-वैसे ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ रही है। चार मार्च को मुंबई-पटना रूट पर इंडिगो की शाम 5:50 बजे की फ्लाइट का किराया 16233 रुपए हो गया है।

इन फ्लाइट का किराया इतना पहुंचा

चार मार्च को गो फर्स्ट की सुबह 11:20 बजे लैंड करने वाली मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया 16812 रुपए हो चुका है। इसी दिन इंडिगो की दोपहर 12:55 बजे लैंड करने वाली फ्लाइट का किराया 19383 रुपए हो गया है। पांच मार्च को दिल्ली-पटना इंडिगो की सुबह 6:10 बजे की फ्लाइट का किराया 7109 रुपए पहुंच चुका है। इसी दिन इंडिगो की दोपहर 1:55 पटना में लैंड करने वाली फ्लाइट का किराया 7500 रुपए लग रहा है। शाम 7:10 बजे की फ्लाइट का किराया 8 हजार रुपए से अधिक जा चुका है। शाम 6:10 बजे की इंडिगो की दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया 9856 रुपए है। सुबह 11:40 बजे की चेन्नई से पटना आने वाली फ्लाइट का किराया 9317 रुपए हो चुका है।

इस दिन तक रद्द हैं यह ट्रेनें

नन इंटरलॉकिंग और आमान परिवर्तन आदि कार्यों की वजह से 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेन नंबर 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द है। ट्रेन नंबर 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस, पटना-बनारस एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भी 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। 27 फरवरी तक आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 28 फरवरी तक नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस रद्द है। 24 फरवरी को अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल रद्द है। 23 फरवरी को वाराणसी सिटी से दरभंगा जाने वाली ट्रेन नंबर 15552 एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article