बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो भाइयों को उतारा मौत के घाट, खेत में मिला बोरे में भरा शव

Begusarai Crime: बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। दोनों का शव गेहूं के खेत में प्लास्टिक के बोरे में मिला है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई।

Begusarai Crime: बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है। यहां अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरेआम आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से भी सामने आया है। यहां कुछ अपराधियों द्वारा दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने दोनों भाइयों को इतनी बुरी तरह से पीटा की उनकी मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर गेहूं के खेत में फेंक दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां दहशत का माहौल बना हुआ है।

Crime News

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला बरौनी थाना और सिंघौल थाना क्षेत्र के हरपुर स्थित एक गेहूं खेत का है। पुलिस ने मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव के निवासी विपिन चौधरी के पुत्र अमन कुमार और चमन कुमार के रूप में की है।

End of Feed