पटना

Prashant Kishor News: रिहा हो गए प्रशांत किशोर, मिल गई बिना शर्त जमानत

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर को बिना शर्त की जमानत मिल गई है। बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए उनका अनशन जारी रहेगा। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, कोई भी ताकत मुझे नहीं झुका सकती।

Image

प्रशांत किशोर को मिल गई बेल (फोटो @PKDigitalVahini)

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर रिहा हो गए हैं। प्रशांत किशोर को बिना शर्त की जमानत मिल गई है। पुलिस प्रशांत किशोर को जेल से निकलकर थाने ले गई थी और प्रशांत किशोर को थाने से छोड़ दिया गया।

जेल से बाहर आकर क्या बोले प्रशांत किशोर

बाहर आने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि 2 घंटे पहले, बिहार पुलिस मुझे बेउर जेल ले गई थी। अदालत ने मेरी मांग स्वीकार कर ली और मुझे बिना शर्त जमानत दे दी। लोगों की ताकत से बड़ी कोई ताकत नहीं है। यह लोगों के लिए हमारे द्वारा किए गए विरोध का प्रभाव है। पहले मुझे पुलिस के अनुसार सशर्त जमानत दी गई, लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया और जेल जाने के लिए तैयार था। पुलिस मुझे बेउर जेल ले गई, लेकिन उनके पास मुझे वहां रखने के लिए कोई दस्तावेज नहीं थे और तब तक अदालत का अंतिम आदेश आ गया। अदालत ने हमारी मांग का संज्ञान लिया और बिना शर्त जमानत दे दी।

अनशन रहेगा जारी

पटना स्थित शेखपुरा हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट ने हम लोगों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अनकंडीशनल बेल दिया है। ये जनता का समर्थन है। बेऊर जेल में रखने के लिए उन लोगों के पास पेपर ही नहीं था। पेपर के इंतजार में बैठे रहे। तब तक कोर्ट ने हमारे अनुरोध पर संज्ञान लिया और फिर फाइनल निर्णय आ गया। कोर्ट का भी मानना था कि मैंने कोई अपराध नहीं किया है। प्रशांत किशोर ने कहा, "मेरा अनशन जारी था, जारी है, जारी रहेगा। मैं अनशन वापस नहीं ले रहा हूं। आज आधी रात को बैठक होगी, अनशन की जगह तय कर मंगलवार को घोषणा करूंगा। हमलोग बीपीएससी के दोबारा परीक्षा के लिए लीगल रास्ते भी अपनाएंगे। एक-दो दिनों में पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाऊंगा। आज तमाम मुश्किलों के बावजूद अनशन जारी रखा। हिरासत में भी मैं पानी पीकर ही रहा। किसी भी हाल में हम पीछे नहीं हटेंगे।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article