बॉर्डर पर गोलीबारी में शहीद हुए बिहार के एक और लाल का पार्थिव शरीर कल पहुंचेगा घर, दो महीने पहले ही हुई थी शादी

जम्मू में बिहार के एक और लाल ने देश के लिए अपनी जान की आहुति दी है। नवादा जिले के रहने वाले मनीष कुमार आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे और 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया है।

छपरा के बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज और सिवान के आर्मी ऑपरेटर रामबाबू सिंह के बाद बिहार के नवादा जिले के निवासी कोआकोल प्रखंड के जवान मनीष कुमार के जम्मू में शहीद हो गए। सेना के कर्नल ने शहीद मनीष के पिता को फोन करके इस दुखद घटना की सूचना दी। बताया जा रहा है कि उनका पार्थीव शरीर गुरुवार यानी कल, 15 मई तक उनके गांव पहुंच जाएगा।

Bihar News (5)

बॉर्डर पर शहीद हुआ बिहार का एक और लाल

दो महीने पहले हुई थी मनीष कुमार की शादी

मनीष की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि मनीष कुमार की शादी दो महीने पहले पांडेय गंगौट के साथ उनके पैतृक गांव में धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वह ड्यूटी के लिए लद्दाख चले गए थे। मनीष कुमार आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। उनकी शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा परिवार और पत्नी शोक में डूब गए।

End of Feed