बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक घटना, तीन बच्चों को फांसी लगाकर खुद भी झूल गई महिला; पति को नहीं लगने दी भनक

Purnia News: बिहार के पूर्णिया में एक महिला और उसके तीन बच्चों का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सही वजह अभी सामने नहीं आ सकी है-

Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 32 साल की महिला और उसके तीन बच्चों के शव उनकी झोपड़ी के अंदर लटके हुए पाए गए। घटना रौता थाना क्षेत्र के किलापारा गांव का है। जहां मां समेत तीन मासूम बच्चे का शव लटका मिला। ग्रामीणों का दावा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। हालांकि, मौत कैसे हुई अभी इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है।

Purnia News

पूर्णिया में महिला समेत तीन बच्चों का शव लटका मिला (सांकेतिक फोटो)

मां समेत तीन बच्चों की मौत

End of Feed