मुंबई

छठ के बाद मुंबई से कटिहार और दानापुर के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Chhath Special Train: सेंट्रल रेलवे छठ पूजा के बाद मुंबई से दो वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इनमें से एक ट्रेन सीएसएमटी मुंबई से चलकर कटिहार पहुंचेगी। वहीं दूसरी ट्रेन एलटीटी मुंबई से रवाना होगी और दानापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का शेड्यूल नीचे दिया गया है।

Image

छठ के बाद स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक फोटो)

Chhath Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से तमाम स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिससे लोग आसानी से अपने घर जा सके। इसी क्रम में सेंट्रल रेलवे भी छठ पूजा बाद दो वन वे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मुंबई से दानापुर और कटिहार के लिए चलेंगी। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इन वन-वे स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है।

CSMT-कटिहार वन-वे स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 01199 वन-वे स्पेशल 8 नंवबर को दोपहर 3:30 बजे सीएसएमटी मुंबई से रवाना होगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया और नवगछिया होते हुए जाएगी। यह ट्रेन अगले दिन 9 नवंबर को रात 2.00 बजे कटिहार पहुंचेगी।

LTT-दानापुर वन-वे विशेष

ट्रेन नंबर 01049 वन वे-स्पेशल ट्रेन एलटीटी मुंबई स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन 9 नवंबर को रात 11:55 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी। जिनमें ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा शामिल हैं। जिसके बाद 11 नवंबर को यह ट्रेन सुबह 9.00 बजे दानापुर पहुंच जाएगी।

कब से शुरू होगा रिजर्वेशन

वन-वे स्पेशल ट्रेन नंबर 01049 की बुकिंग स्पेशल शुल्क पर 7 नवंबर को दोपहर 12.00 बजे से शुरू होगी। वहीं ट्रेन नंबर 01199 की बुकिंग स्पेशल किराए पर 8 नवंबर को शुरू होगी। इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों या वेबसाइट http://www.irctc.co.in की जा सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article