Bihar Women Helpline: महिला हेल्पलाइन नंबर 181- बिहार की बेटियों के लिए ये नंबर वरदान बन गया है। ये वो नंबर है जिसपर छेड़खानी, यौन शोषण, हिंसा या दूसरे जुर्म की शिकार महिलाएं फोन कर सकती हैं। फोन के साथ ही एक्शन की स्योरिटी है। वैसे तो इस नंबर को रिलीज हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी भी बड़ी तादाद में महिलाएं इससे अनजान हैं। ऐसे में जरूरत है इस नंबर के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताया जा सके। ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सके। बिहार के अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। जिस पर आप संपर्क कर सकती हैं।
जरूरत पड़ने पर महिलाएं डायल करें ये नंबर
अगर आप इन घटनाओं से जूझ रहे हैं तो आप टोल फ्री नंबर 181, 18003456247 या 06122320047 फोन कर सकती हैं। इन नंबरों पर फोन करने के बाद आपको अपना नाम, अपनी शिकायत बतानी है, जिसके बाद आपको मदद मिलेगी और आपकी परेशानियों का अंत भी होगा। साथ ही जल्द से जल्द समस्या का समाधान भी होगा।
इन नंबरों को फोन में करें सेव
आप बिहार के जिस जिले की रहने वाली हैं, उस जिले से संबंधित नंबर पर फोन करके सीधे शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इसके लिए सरकार ने नंबर जारी किए हैं, जो नीचे हैं।
| अरवल | 9771468002 |
| औरंगाबाद | 9771468003 |
| बांका | 9771468004 |
| भागलपुर | 9771468006 |
| भोजपुर | 9771468007 |
| दरभंगा | 9771468010 |
| पूर्वी चंपारण | 8757797128 |
| गया | 9771468011 |
| जमुई | 9771468013 |
| जहानाबाद | 9771468014 |
| कटिहार | 9771468016 |
| खगरिया | 9102407316 |
| मुंगेर | 9771468020 |
| मुजफ्फरपुर | 9771468021 |
| नालन्दा | 8789252708 |
| नवादा | 9771468023 |
| पटना | 8771468024 |
| पूर्णिया | 9771468025 |
| रोहतास | 9771468026 |
| समस्तीपुर | 9771468028 |
| शेखपुरा | 9771468032 |
| सिवान | 9771468031 |
| वैशाली | 9771468035 |
| पश्चिमी चंपारण | 9771468009 |
| सुपौल | 9771468034 |
| बक्सर | 9771468008 |
| कैमूरभभुआ | 9771468015 |
| सीतामढ़ी | 9771468030 |
| शिवहर | 9771468033 |
| सारण | 9771468029 |
| गोपालगंज | 9771468012 |
| मधुबनी | 9771468019 |
| बेगूसराय | 9771468005 |
| लखीसराय | 9102407317 |
| सहरसा | 9771468027 |
| मधेपुरा | 9771468018 |
| अररिया | 9631117049 |
| किशनगंज | 9771468017 |
आपको बता दें कि महिलाएं इन नंबरों पर फोन करके अपनी समस्या बता सकती हैं और तुरंत मदद ले सकती हैं। चाहे वह घरेलू हिंसा हो, उत्पीड़न हो या फिर कोई अन्य समस्या, महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके महिलाएं पुलिस और प्रशासन से मदद ले सकती हैं।
