Delhi Women Helpline: क्या आप दिल्ली में रहती हैं? क्या आप यहां मनचलों की हरकत से परेशान हैं? क्या कोई आपका यौन शोषण कर रहा है या फिर आप किसी भी किस्म की हिंसा की शिकार हैं? अगर हां, तो आप महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करें। इस नंबर पर सिर्फ 5 महीने में 2 लाख से ज्यादा फोन कॉल आए हैं। इनमें से अधिकतर कॉल छेड़छाड़, साइबर धोखाधड़ी और मेट्रो सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के हैं। इसके अलावा ऑटो चालकों के साथ झगड़े की शिकायतें भी की गई हैं।
महिला हेल्पलाइन पर 1,024 कॉल दर्ज
बता दें कि पहले दिल्ली महिला आयोग द्वारा प्रबंधित इस हेल्पलाइन (Helpline Number 181) को दो जुलाई को डब्ल्यूसीडी ने अपने नियंत्रण में लिया था। इसे लेकर अधिकारी ने बताया कि दो दिनों के अंदर ही हेल्पलाइन पर 1,024 कॉल दर्ज की गईं। हेल्पलाइन पर सबसे ज्यादा कॉल छेड़छाड़ की आई है।
जुलाई-नवंबर के बीच मिली 2.41 लाख से अधिक शिकायतें
जानकारी के अनुसार, दिल्ली की महिला हेल्पलाइन 181 पर जुलाई से नवंबर के बीच 2.41 लाख से अधिक शिकायतें आईं हैं। इसमें सबसे ज्यादा छेड़छाड़ के मामले हैं। महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने बुधवार को आंकड़े जारी किए। इस नंबर पर अधिकतर कॉल छेड़छाड़, ऑटो चालकों से विवाद और मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट को लेकर हुए झगड़े से जुड़ी हैं।
अबतक 146 मामलों का समाधान हो चुका है
अधिकारी ने बताया कि कुल शिकायतों में से 8,560 मामले औपचारिक रूप से दर्ज किए गए, जिनमें से 146 का समाधान हो चुका है। बचे हुए मामलों की जांच जारी है। ये मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, जो यौन उत्पीड़न, साइबर धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण से संबंधित हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
