Bihar Rain Alert: बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच बरसेंगे मेघ, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Rain Alert-बिहार के 13 जिलों में 18 जनवरी को बारिश का पुर्वानुमान है। इनमें दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार के साथ ही सीमांचल और उत्तर पूर्वी इलाके शामिल हैं।

पटना: बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। प्रदेश में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, गया का 6.7 डिग्री, भागलपुर का 10.1 डिग्री, मोतिहारी का 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच बिहार के कई जिलों में बारिश का पुर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पटना समेत 13 जिलों में बारिश हो सकती है।

Bihar Weather Update

बिहार में बारिश

17 और 18 जनवरी को मौसम खराब

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को सीमांचल के जिलों में और पूर्वी बिहार में बारिश हो सकती है। ऐसे में राज्य को मौसम की दोहरी मार लोगों को झेलनी पड़ेगी। भयंकर ठंड के बीच में बारिश के होने की संभावना से ही लोगों की हालत पतली है। अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। ऐसे में राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 जनवरी को राज्य के कुछ इलाको में बादल छाये रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

End of Feed