गुरुग्राम

Gurugram Fire: प्लास्टिक रीसायकल कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद

Gurugram Fire: गुरुग्राम के कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक रीसायकल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image

गुरुग्राम के एक गोदाम में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Gurugram Fire: गुरुग्राम के कादीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां स्थित प्लास्टिक रीसायकल करने वाली कंपनी के गोदाम में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि गोदाम में आग सुबह 4 बजे लगी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। साथ ही आग लगने के पीछे की वजह का भी कुछ पता नहीं लग पाया है।

घटनास्थल पर मौजूद अग्निशमन अधिकारी जसपाल गुलिया ने बताया कि आग की सूचना प्राप्त होते ही आग बुझाने के लिए 3 गाड़ियां रवाना किया गया। स्थिति को देखते हुए बाद में दमकल की और गाड़ियां भेजी गई। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग काबू में है। आग बुझाने में 15 से 20 फायर टेंडर का इस्तेमाल हुआ। घटना में कोई हताहत नहीं है और आग के कारणों की जांच की जा रही है।

गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से ही इसकी लपटें देखी जा सकती थी। आग की लपटों और आसमान में काले धुएं का गुबार देख लोगों ने दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। यहां इतना धुआं-धुआं हो गया था कि लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। प्लास्टिक रीसायकल कंपनी के गोदाम में आग लगने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article