Bihar Weather Today: बिहार में मौसम हुआ बेईमान, कोहरे और ठंड ने किया परेशान, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। यहां सुबह-शाम कंपकंपा देने वाली सर्दियां पड़ रही है। दोपहर के समय धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम बदलने लगा है। कंपकंपाने वाली ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। यहां ठंड का स्तर हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। सुबह-शाम के दौरान लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। दोपहर के समय खिली धूप से बिहार के लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण बिहार के मौसम में अचानक बदलाव आया है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसमें प्रदेश की राजधानी पटना भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पटना में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से तापमान में और गिरावट आने की आशंका जताई है।

Bihar weather

बिहार का मौसम

बिहार के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज राजधानी पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और खगड़िया में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे का कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित रहेगी। लोगों को सुबह के समय सतर्क रहकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

End of Feed