पटना

Bihar New Rail Line: बिहार में बिछने वाली हैं 4 नई रेल लाइनें; यहां बनेंगे 10 नए स्टेशन; यात्रियों की होगी चांदी

Bihar New Rail Line: बिहार में नई रेल परियोजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्लान है। मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन (Muzaffarpur-Darbhanga New Railway Line), जमालपुर-भागलपुर (Jamalpur-Bhagalpur Railway Line) और गया से डाल्टनगंज रेल लाइन परियोजना (Gaya-Daltanganj Railway Line Project) का कार्य होना है। ये सभी नए रेल ट्रैक तैयार होने से राज्य में यात्री ट्रेनों की स्पीड में बढ़ोतरी होगी और ट्रेनों की लेटलतीफी से भी छुटकारा मिलेगा। आइये जानते हैं राज्य में नए स्टेशन कहां बनाए जाएंगे?

Image

(फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar New Rail Line: बिहार में रेल यातायात को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ चुके हैं। राज्य में तीन नई रेल लाइनों का निर्माण कार्य होना है, इसके तहत कुछ नए रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण होगा। इन परियोजनाओं के विकसित होने से राज्य के भीतर यातायात के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा। यात्री ट्रेनों की लेट लतीफी से छुटकारे के साथ उनकी गति में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे लंबी दूरी की यात्राएं कराने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इस परियोजना में मुजफ्फरनगर-दरभंगा नई रेल 67.7 किलोमीटर की होगी तो जमालपुर-भागलपुर नई रेल परियोजना की लंबाई 53 किलोमीटर होगी। इसके अतिरिक्त गया से डाल्टनगंज वाया बांके बाजार इमामगंज तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। इस परियोजना के लिए 426 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आइये जानते हैं इन नई रेल लाइनों का रूट मैप क्या है और किन स्थानों पर नए स्टेशनों का निर्माण होगा?

रेल लाइन

रेल लाइन

ये रेल लाइन प्रस्तावित

  • मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन
  • गया-डाल्टनगंज रेल लाइन परियोजना
  • जमालपुर-भागलपुर नई रेल लाइन परियोजना
  • गया-गढ़ना नई बाइपास रेल लाइन

मुजफ्फरनगर-दरभंगा नई रेल लाइन (Muzaffarnagar-Darbhanga New Rail Line)

मुजफ्फरनगर-दरभंगा नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे काम नवंबर माह के शुरुआत में ही पूरा हो चुका है। इस नई रेल लाइन के तहत 10 नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण होना है। हालांकि, इस परियोजना को धरातल में उतारने में करीब 16 साल का समय लग गया। यानी इस रेल प्रोजेक्ट को साल 2007-08 में मंजूरी मिली थी। उस समय परियोजना के लिए 495 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही गई थी। लेकिन, रेलवे बोर्ड की नई पॉलिसी आने के बाद परियोजना का काम रोक दिया गया था। हालांकि, साल 2023 में परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया था। इस रेल लाइन के बनने से दरभंगा से मुजफ्फरपुर के बीच की दूरी 24 किलोमीटर कम हो जाएगी।

मुजफ्फरनगर-दरभंगा नई रेल लाइन की लागत 2514 करोड़ तय की गई है। इस रूट को विकसित करने में 27 क्रॉसिंग और 6 रेलवे ब्रिज प्रस्तावित हैं। वर्तमान में मुजफ्फरपुर से वाया समस्तीपुर होते हुए दरभंगा की दूरी करीब 91 किलोमीटर है, जबकि दरभंगा सीतामढ़ी होते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन की दूरी करीब 133 किलोमीटर है। फिलहाल, मुजफ्फरपुर से वाया समस्तीपुर होते हुए आवागमन करने वाली ट्रेनों को सफर पूरा करने में 2 घंटे का समय लगता है। लेकिन, नए रूट के बनने से यात्रा का समय महज डेढ़ घंटे का होगा।

रेल लाइन

रेल लाइन

मुजफ्फरनगर-दरभंगा नई रेल लाइन के स्टेशन ( Muzaffarnagar-Darbhanga New Railway Line Stations List)

  • पंडसराय
  • लोहियासराय
  • डिलाही
  • कोहहंटा पटोरी
  • माधोपुर पंडौल
  • घोसहमा
  • विद्यारोज
  • सितौल
  • नारायणपुर अनंत
  • मुजफ्फरनगर

जमालपुर-भागलपुर न्यू रेल लाइन (Jamalpur-Bhagalpur Railway Line)

जमालपुर-भागलपुर तीसरी नई रेल परियोजना का कार्य आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद 53 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन को बिछाने के लिए 1094 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल से इस परियोजना का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। वर्तमान में जमालपुर-भागलपुर के बीच दोहरी लाइन है और दो सुरंग भी हैं। नई रेल बिछाने के लिए एक और रेल सुरंग का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से गाड़ियों की स्पीड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मालगाड़ियों की लोड़िंग-अनलोड़िंग जैसी समस्या दूर होगी। साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी में भी कमी आएगी। जानकारी के मुताबिक, नई रेल लाइन का इस्तेमाल राजधानी, मालगाड़ियों और सुपर फास्ट ट्रेनों को क्विक करने के लिए किया जाएगा।

जानकारी विवरण
नई रेल लाइन के नाम
  • मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन
  • गया-डाल्टनगंज रेल लाइन परियोजना
  • जमालपुर-भागलपुर नई रेल लाइन परियोजना
  • गया-गढ़ना नई बाइपास रेल लाइन
मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन की लंबाई 67.7 किलोमीटर
जमालपुर-भागलपुर नई रेल लाइन की लंबाई 53 किलोमीटर
गया-गढ़ना नई बाइपास रेल लाइन की लंबाई 10 किलोमीटर
मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन की लागत 2514 करोड़ रुपये
गया-डाल्टनगंज रेल लाइन की लागत 426 करोड़ रुपये
जमालपुर-भागलपुर नई रेल लाइन की लागत 1094 करोड़ रुपये
गया-गढ़ना नई बाइपास रेल लाइन224 करोड़ रुपये
मुजफ्फरपुर-दरभंगा नई रेल लाइन10
कार्य शुरू होने की तिथि 2025

नई रेल लाइन के क्या हैं फायदे? (Benefits of New Railway Line)

  • नई रेल लाइन के विकसित होने से गाड़ियों की लेटलतीफी में कमी आएगी।
  • रेलवे को आर्थिक मुनाफा होगा
  • ट्रेनों का परिचालन बेहतर होगा।
  • व्यापार-कारोबार को नई दिशा मिलेगी।
  • तीसरी रेल लाइन से मालगाड़ियों का संचालन अलग से किया जाएगा।
  • ट्रेनों की संख्या में इजाफा होगा और यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।

गया-गढ़ना नई बाइपास रेल लाइन (Gaya-Garhna New Bypass Railway Line)

इसके अलावा गया-गढ़ना (वाया सोननगर) नई बाइपास रेल लाइन का निर्माण होना है। जानकारी के मुताबिक, 10 किलोमीटर लंबी इस नई बाइपास रेल लाइन का निर्माण चिरैला-पौथू और बगहा-बिशुनपुर तक किया जाएगा। इसके निर्माण में भी 224 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना के पूरा होने से गया से गढ़ना के बीच की दूरी कम होगी। साथ ही ट्रेनों की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी और रेल ट्रैफिक भी सुगम होगा। इस नई बाइपास रेल लाइन के निर्माण से गया से गढ़वा जाने के लिए सोननगर स्टेशन नहीं जाना होगा, बल्कि ट्रेन चिरैला-पौथू से बाइपास के जरिए गढ़वा की ओर रवाना होगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article