LIVE

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट

Pooja KumariUpdated Jan 4, 2025, 21:42 IST
Follow on Google News
 उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट

यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्य कड़ाके की ठंड का सितम झेल रहे हैं। वहीं पहाड़ों पर भी हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। साथ ही बर्फबारी से तापमान भी न्यूनमत स्तर पर है। आज भी ठंड और शीतलहर का प्रकोप कई राज्यों में जारी रहने वाला है। दिल्ली में दिन में जोरदार ठंड की स्थिति बनी रहेगी और रात में चरम पर ठंड होगी। साथ ही कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कश्मीर के कुछ इलाकों में आज बर्फबारी की भी संभावना है। अन्य राज्यों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

JAN 04, 2025 17:44 IST

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने सुबह-सुबह ही विमानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता कम होने के कारण शुक्रवार रात 12.15 बजे से डेढ़ बजे के बीच 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 13 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं। 200 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और अब परिचालन सामान्य हो गया है।
JAN 04, 2025 17:43 IST

शिमला में जनवरी में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज

हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनवरी माह का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे 2006 में बना उच्चतम तापमान का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो जनवरी माह का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 30 जनवरी 2006 को सर्वाधिक तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
JAN 04, 2025 14:51 IST

यूपी के इन जिलों में रविवार को छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, मऊ, बलिया, बस्ती, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अजमगढ़, जौनपुर, बांदा, वाराणसी, चित्रकूट, फतेहपुर, और प्रतापगढ़ में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
JAN 04, 2025 14:48 IST

बिहार में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में कल यानी 5 जनवरी को कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पछुआ हवाओं के बाद अब प्रदेश में पूर्वा हवाएं चल रही हैं। इस दौरान तापमान में वृद्धि के साथ कोहरा भी बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता पर भी असर पड़ेगा और सड़क यातायात के साथ रेल यातायात भी प्रभावित होगा।
JAN 04, 2025 12:12 IST

दिल्ली में शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत

दिल्ली में नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की हांड कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ सुबह और शाम में घना कोहरा छाया रहता है। भीषण ठंड में लोग कंबल से बाहर नहीं निकलना चाहते। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
JAN 04, 2025 11:06 IST

आज का मौसम: अटारी बॉर्डर पर ठंड बढ़ गई है। यहां घनो कोहरे छाया हुआ है और शीतलहर भी चल रही है।

JAN 04, 2025 10:26 IST

आज का मौसम LIVE: घने कोहरे के कारण ये ट्रेनें लेट

JAN 04, 2025 09:13 IST

आज का मौसम LIVE: चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो मीटर

JAN 04, 2025 09:01 IST

आज का मौसम LIVE: घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट लेट

दिल्ली हवाई अड्डे में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। विमानन कंपनी इंडिगो ने विमानों का प्रस्थान और आगमन अस्थायी रूप से रोक दिया है। ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) ने शुक्रवार रात 12 बजकर पांच मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसमें कहा गया, ‘‘यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।’’ शुक्रवार को हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण 400 से अधिक उड़ानों के परिचालन में विलंब हुआ।
JAN 04, 2025 08:59 IST

आज का मौसम LIVE: घने कोहरे के कारण इन एयरपोर्ट्स पर जीरो मीटर दर्ज हुई विजिबिलिटी

JAN 04, 2025 07:35 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में छाया घना कोहरा, कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी

JAN 04, 2025 06:07 IST

आज का मौसम LIVE: कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार


मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। सोमवार सुबह तक इसकी संभावना बहुत अधिक रहने वाली है। कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में कुछ इजाफा देखने को मिला है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पहलगाम में माइनस 4.6 डिग्री, श्रीनगर में माइनस 2.2 और कुपवाड़ा में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
JAN 04, 2025 06:06 IST

आज का मौसम LIVE: झज्जर में चल रही शीतलहर, आज सुबह दिखी घने कोहरे की चादर

JAN 04, 2025 06:06 IST

आज का मौसम LIVE: हरियाणा-पंजाब में अत्यधिक ठंड की आशंका


आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब के गुरदासपुर, जालंधर, तरनतारन और अमृतसर में अत्यधिक ठंड की आशंका जताई गई है। साथ ही हरियाणा के कुछ इलाकों में भी चेतावनी जारी की गई है।
JAN 04, 2025 06:06 IST

आज का मौसम LIVE: यूपी के इटावा में छाया घना कोहरा, शीतलहर भी जारी

JAN 04, 2025 06:06 IST

आज का मौसम LIVE: दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी


दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में तेज हवाओं का सिलसिला 6 जनवरी तक जारी रहने वाला है। साथ ही इस दिन बारिश होने की भी संभावना है। दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा हो सकता है।