Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी और लू का तांडव, इन जिलों में पारा 45°C के पार; जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: भीषण गर्मी और हीटवेव से लोग परेशान हैं। पटना समेत कई जगहों पर लू के कहर से लोगों का हाल बेहाल है। यहां का तापमान 45°C डिग्री तक पहुंच गया। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Bihar Weather Today: देश भर में गर्मी से लोगों का बेहाल है। भीषण गर्मी और उमस हीटवेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पटना समेत पूरे बिहार में लोग आग उगलती गर्मी से परेशान हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से कई लोगों की जान भी गई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मॉनसून से पहले बिहार में उमस भरी गर्मी अपने चरम पर है, जहां लोग लू के तांडव से परेशान हैं। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। बिहार के खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में भीषण लू की संभावना जताई गई थी। जिसे लेकर इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों का तापमान दिन के समय इन जिलों का तापमान 40°C से 42°C रह रहा है। विभाग के अनुसार यहां फिलहार गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग के अनुसार बिहार में अगले 4 दिनों तक हीटवेव का कहर अभी बना रहेगा।

bihar weather

बिहार में आज का मौसम

14 जून तक राहत नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 जून से 14 जून के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अधिकांश जिलों के अनेक स्थानों में लू (हीट वेव) की स्थिति बनी रहेगी। जिसके बाद 15-16 जून से हालात सामान्य होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आने वाले 14 जून तक गर्मी और लू से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बिहार के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किर दिया गया है।

End of Feed