पटना

Bihar Weather Forecast: झूमकर आ रहा मॉनसून, बिहार में गर्मी की होगी छुट्टी; बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में अप्रैल माह में शुरू हुई गर्मी ने लगातार लोगों पर कहर बरसा रखा है। गर्मी और हीटवेव का सितम झेल रहे लोग राहत पाने के लिए मॉनसून के इंतजार में हैं। लेकिन, विभाग के अनुसार अभी राहत के आसार नहीं हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुए विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Image

आज बिहार का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Weather Today: देश भर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी उमस और हीटवेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पटना समेत पूरे बिहार में लोग आग उगलती गर्मी के प्रकोप को झेल रहे हैं। प्रचंड गर्मी और हीटस्ट्रोक से कई लोगों की जान भी गई है। गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब बस बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन, मॉनसून से पहले बिहार में गर्मी अपने चरम पर है, जहां लोग लू के तांडव से परेशान हैं। इस बार अप्रैल माह से ही गर्मी शुरू हो गई थी, जिसके बाद गर्मी के बढ़ते तापमान की मार लोग लगातार झेल रहे हैं। विभाग के अनुसार उमस और झुलसा देने वाली गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं गर्मी के इस विकराल रूप को देखते हुए विभाग ने बिहार में पटना समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कहीं जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

विभाग के अनुसार आज यानी 18 जून को बिहार में पटना, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास, अरवल और जहानाबाद में हीटवेव का कहर बरसेगा। आज यहां का तापमान 45°C के आस पास रहने की संभावना है। हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मौनसून की एंट्री के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उससे पहले राहत के कोई आसार नहीं है। वहीं बिहार में मॉनसून की एंट्री 20 जून की होने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

आज 18 जून को सीवान, सारण सहित कई जिलों का तापमान 40°C से 42°C तक रहेगा। वहीं गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, लखीसराय, और मुंगेर में गर्म हवाएं चलेंगी। जहां तापमान 40°C से ज्यादा रहेगा। मौसम के इस कहर को देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

विभाग के मुताबिक आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इन जगहों पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।

जाने कैसा रहा कल 17 जून का मौसम?

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 जून को भी बिहार में गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां के कुल 17 जिलों में लू के सितम से लोग परेशान रहे। इसके साथ ही 18 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं पटना, जमुई, सहित कई इलाकों भारी गर्मी और गर्म हवाएं चली।

बिहार में 17 जून को सबसे गर्म शहर

औरंगाबाद46.9°C
बक्सर 46.6°C
डेहरी और अरवल 46.4°C
भोजपुर 46.2°C

देरी से होगी मॉनसून की एंट्री

बिहार में मॉनसून की एंट्री 3 से 4 दिनों के लिए और आगे बढ़ गया है। जिस वजह से बिहार के करीब 20 जिलों में हीटवेव से लोग परेशान हैं। आज मौसम का हाल देखते हैं हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी में गर्व हवाएं चलेंगी। आज सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। इन जगहों पर आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

20 जून तक मॉनसून की एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून समय पर पहुंच जाता है। वहीं साल 2019 में मानसून दस्तक देरी से 21 जून को पहुंचा था। इस साल विहार में मॉनसून की दस्तक के बाद औसत से 34% ज्यादा बारिश यानी लगभग 1363 एमएम बारिश होने की संभावना है। जब उस साल मॉनसून की देर से बारिश हुई थी तो बिहार में बहुत अधिक बारिश हुई थी और कई इलाके डूब गए थे। इसके बाद बिहार में साल 2020 से 2023 तक मानसून ने यहां एक बार 12 जून और इसके अलाव तीन बार 13 जून को बिहार पहुंच गया था। विभाग के मुताबिक इस बार बिहार में मॉनसून देरी से दस्तक तो दे रही हैं, लेकिन, ला नीना के प्रभाव से इस बार बारिश अधिक होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार इस बार 20 जून तक मॉनसून की एंट्री की संभावना है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान