पटना

Bihar Weather Today: बिहार के इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना-गया में भी बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की चाल कमजोर नजर आ रही है। अभी भी प्रदेश में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Image

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में मानसून कमजोर
  • 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • पटना में हल्की बारिश की संभावना

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। प्रदेश के 5 से 6 जिलों में ही भारी बारिश हो रही है। अन्य जिलों के लोगों को छिटपुट बारिश से ही संतोष करना पड़ रहा है। सितंबर का पहला सप्ताह भी समाप्त होने को है, लेकिन अभी भी बिहार में 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि राजधानी पटना के लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार की सुबह तक पटना में जमकर बारिश हुई है। 24 घंटे के भीतर पटना में 89.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से लोगों को यहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल, किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट -

बिहार के इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन इसमें से केवल 5 जिले ऐसे हैं, जहां आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, गया, नावादा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान शहर में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

आईएमडी ने कल यानी रविवार, 8 सितंबर को कैमूर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, गया, नवादा, पटना, बेगूसरायस, लखीसराय, अरवल, औरंगाबाद, शेखपुरा, जहानाबाद, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article