लखनऊ

UP Weather Today: थमने लगा यूपी में बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी; जानें अगले दो दिन का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी समेत कई जिलों में बदरा जमकर बरस रहे हैं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Image

उत्तर प्रदेश में बारिस का अलर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी-प्रयागराज समेत 17 जिलों में भारी बारिश
  • बारिश के बाद कूल-कूल रहेगा मौसम
  • उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून के आने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश और 10 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से शहर का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। मौसम विभाग ने की मानें तो यूपी में आने वाले दो दिनों में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। इसके बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा और झमाझम बारिश होगी। आइए अब आपको बताएं किस जिले में होगी हल्की बारिश तो कहां मेहरबान नजर आएगा मानसून -

यूपी के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा

यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, मथुरा, आगरा, मेरठ, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर और प्रयागराज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के साथ इन जिलों में बारिश होने से लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने यूपी के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए 14 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बांदा, चित्रकूट, झांसी, अलीगढ़, मेरठ, लखनऊ, हाथरस, एटा और फिरोजाबाद शामिल हैं। हल्की बारिश के साथ यहां 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। बारिश और हवाओं से शहर के तापमान में कमी आएगी और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर को बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। लेकिन हल्की बारिश की संभावना जरूर जताई जा रही है। 9 सितंबर के बाद 10 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू होगा और गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश होगी। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article