पटना

Bihar Weather Today: बिहार में अभी नहीं थमा मानसून का दौर, इन 32 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; IMD ने बताया मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश का दौर अभी भी जारी है। प्रदेश में कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से प्रदेश का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ये किसी मुसीबत से कम नहीं है। आज प्रदेश के करीब 32 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार में आज झमाझम बरसेंगे मेघ

Photo : iStock

Bihar Weather Today: देश के अधिकतर राज्यों में बारिश का दौर थमने लगा है। कई जिलों और राज्यों में मानसून वापसी की कगार पर हैं। इस बीच बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश से प्रदेश का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। तापमान में भी कमी आई है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुसीबत और बढ़ने लगी है। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रदेश के करीब 23 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस बीच बारिश से स्थिति और बिगड़ती नजर आ रही है। गांव के गांव जलमग्न हो गए हैं। लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। इससे लाखों लोग प्रभावित हैं। आइए आपको इस बीच बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल -

बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। विभाग ने बिहार के 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, पटना, सीतामढ़ी, बेगूसराय, भागलपुर, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरनगर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, जमुई, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई कितनी बारिश

बिहार के कई जिलों में गुरुवार को जोरदार बारिश दर्ज की गई। वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां बीती रात से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश सुपौल में दर्ज की गई। यहां 59.2 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कटिहार में 50.2, अररिया में 35.4, सहरसा में 27.8, बक्सर में 26.8, मधुबनी में 16.8, बेगूसराय में 15.2, भागलपुर में 14.4 और भोजपुर में 11.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। यहां सबसे कम बारिश राजधानी पटना में 0.1 एमएम दर्ज की गई है। जबकि नालंदा में 0.6, सीतामढ़ी के पुपरी में 0.3 और गोपालगंज में 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार में 05 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो प्रदेश में कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, अररिया और सुपौल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात का भी अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बिहार में मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article