दिल्ली

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बदली मौसम की चाल, इस दिन फिर बरसेंगे बदरा; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। लोगों का हाल उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगा है। बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में फिर बारिश होने की संभावना बन रही है। बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: राजधानी दिल्ली में नवरात्रि के साथ गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मानसून की वापसी के बाद से तापमान में वृद्धि हो रही है। मानसून के दौरान 30 से 34 के बीच रहा अधिकतम तापमान एक बार फिर 37 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। उमस से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी तो गर्मी अब दिल्ली की हवा भी खराब होने लगी है। प्रदूषण बढ़ने लगा है। इस बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में फिर एक बार बदरा बरस सकते हैं और मौसम सुहावना हो सकता है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो गई है। अब शहर में बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। बारिश की कमी से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तापमान बढ़ने लगा है। चिपचिपाती गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। दिल्ली के अधिकतम तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में अधिकतम तापमान क्रमशः 36 और 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 तक जा सकता है। वहीं फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान क्रमशः 36 और 34 डिग्री रह सकता है।

इस दिन बारिश होने की संभावना

दिल्ली में बारिश थमने के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस हफ्ते कुछ राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 5 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं फरीदाबाद में 6 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उसके बाद फिर मौसम बदलेगा और तापमान में वृद्धि होगी।

दिल्ली-एनसीआर की हवा बिगड़ी

मानसून के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हवा संतोषजनक श्रेणी में थी। लेकिन मानसून की विदाई से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दिल्ली-गाजियाबाद सीमा के पास आनंद विहार क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में एक्यूआई 389 दर्ज किया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में है। गाजियाबाद में एक्यूआई 178, नोएडा में 172, फरीदाबाद में 85 दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें