Bihar Weather Today: बिहार में थमा बारिश का दौर, उमस करेगी परेशान, जानें कब होगी राहत की बारिश; कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। यही कारण है कि आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। लेकिन लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जल्द ही बिहार में मानसूनी बारिश फिर दस्तक देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में रुका बारिश का दौर
  • उमस से परेशान नजर आए लोग
  • दो दिन बारिश फिर एक्टिव होगा मानसून

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की चाल फिर बदलने लगी है। बीते दिनों एक्टिव हुआ मानसून फिर कमजोर पड़ गया है। मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार में बारिश का दौर थमने लगा है। बारिश की कमी के बीच लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होने लगे हैं। बता दें कि बिहार में अभी भी 25 प्रतिशत बारिश की कमी है। इस साल बिहार के लोग अच्छी बारिश के लिए तरसते ही रह गए हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद कल यानी शनिवार को बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। केवल गया और नालंदा जिले के अधिकतम तापमान में कमी आई है। इतना ही नहीं बिहार का एक जिला ऐसा भी जहां तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। जी हां, आपने सहीं सुना। बिहार के सीतामढ़ी जिले का अधिकतम तापमान तो शनिवार को 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा बिहार में आज मौसम का हाल -

Bihar Weather Updates

फाइल फोटो।

बिहार में थमा बारिश का दौर

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के किसी भी जिले में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। बिहार में मानसून शुरू से ही नाराज नजर आ रहा था। इस साल मानसून के सीजन में सामान्य से 25 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। बिहार के अधिक जिले में सूखे जैसे हालात नजर आए हैं। कुछ गिने-चुने जिले ही हैं, जहां बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। बारिश की कमी से बिहार के लोग उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं।

End of Feed