Bihar Weather Today: बिहार में तेज हवाओं से बदला मौसम, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; तीन दिन बरसेंगे मेघ

Bihar Weather Today: बिहार में जला देने वाली गर्मी से राहत देने के लिए बारिश और तेज हवाओं ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बिहार में तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। उसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम की चाल बदल गई है। बीते दिनों राज्य में आग बरस रही थी। गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने लगा था। लोग यहां पसीना-पसीना हो रहे थे। दिन के साथ रात में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। लेकिन इस बीच बढ़ती गर्मी से राहत देने के मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। बदले इस मौसम में बिहार में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों का कुछ राहत मिलेगी, लेकिन धूल भरी आंधी अपने साथ थोड़ी मुसीबत ला सकती है। तेज हवाओं और आंधी की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घर से बाहर न जाने की सलाह दी है।

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर पटना, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, गया और भागलपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही वज्रपात होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed