लखनऊ

यूपी का मौसम 19-Apr-2025: यूपी में चलेगी धूल भरी आंधी, 55 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें वेदर अपडेट्स

UP Ka Mausam, यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी द्वारा यूपी के 55 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यूपी में 48 घंटों तक बारिश होने की संभावना है।

Image

यूपी के 55 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल बदलने लगा है। यहां बीते दिनों भीषण गर्मी से लोगों को परेशान होते देखा गया। तपती-जलती गर्मी झेल रहे लोगों को राहत देने के लिए बारिश ने दस्तक दी है। लेकिन बारिश अपने साथ धूल भरी आंधी भी लाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार शाम तेज धूल भरी आंधी चली और बादल गरजने के साथ कई इलाकों में हल्की तो कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम की बदलती स्थिति को देखते हुए आईएमडी ने यूपी के अधिकांश जिलों में अलर्ट जारी किया है। कहीं येलो अलर्ट अलर्ट तो वहीं कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यूपी में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के अधिकांश जिलों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बीच-बीच में 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलेंगी। विभाग ने बताया कि प्रदेश में कहीं-कहीं धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी है। आईएमडी द्वारा यूपी में 48 घंटों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट

आज यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, संभल, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, हमीरपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, चंदौली, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, इटावा, औरैया और ललितपुर में धूल भरी आंधी, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यूपी के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के सहारनपुर, बागपत, मेरठ, शामली, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया और संत कबीर नगर में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article