बिहार में मौसम हुआ बेईमान... कहीं हीटवेव तो कहीं बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में ठनके का भी खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025 पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। प्रदेश में आज कहीं पर ठनका के साथ बारिश का अलर्ट है, तो कहीं पर हॉट डे और लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-May-2025: बिहार के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। साथ ही लोग लू की मार भी लोग झेल रहे हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी देखने मिल रही है। आज भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों में पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश दर्ज की गई है।

Bihar Weather

बिहार का मौसम

आज हॉट डे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकतर जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण भाग के जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बांका और शेखपुरा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

End of Feed