लखनऊ

यूपी का मौसम 16-Apr-2025: बारिश थमते ही चढ़ने लगा पारा, जल्द ही आंधी-तूफान के साथ फिर गरजेंगे बदरा; जाने आपके शहर में मौसम का ताजा हाल

UP Ka Mausam, यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग ने आज यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि जल्द ही एक बार फिर बारिश शुरू होने वाली है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लग गया है। पिछले कुछ दिनों से यहां तेज हवाओं संग बारिश होने से गर्मी से राहत बनी हुई थी। साथ ही तापमान में भी कमी आई थी। लेकिन अब यूपी में मौसम साफ हो गया है। प्रदेश में दो दिन मौसम शुष्क रहा। साथ ही दोपहर में तेज धूप ने गर्मी का भी एहसास कराया। यूपी में आज भी तेज धूप और गर्मी परेशान करने वाली है। लेकिन 24 घंटे बाद मौसम के फिर से यूटर्न लेने का अनुमान है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।

आज यूपी में मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही दोपहर में चिलचिलाती धूप भी निकलेगी। बुधवार को प्रदेश में कहीं भी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है। जिसका प्रभाव यूपी में भी दिख सकता है। 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बारिश का सिलसिला फिर से शुरू होने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

20 अप्रैल तक जारी रहेगी बारिश

आईएमडी के अनुसार 18 अप्रैल से यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। 19 अप्रैल को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है। दोनों दिन बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। 20 अप्रैल को भी यूपी के दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 21 अप्रैल से मौसम फिर से साफ होने के आसार हैं।

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

यूपी में आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान झांसी का 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर में भी दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।

यूपी में दर्ज किया गया तापमान

जिलाअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
झांसी38.223.7
हमीरपुर36.224.2
कानपुर IAF37.824
बरेली37.221.9
प्रयागराज36.222.6
लखनऊ36.323.4
आगरा 37.721.8
मेरठ35.919.6
वाराणसी बीएचयू36.620
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!