Bihar Weather Update: पूरे देश का मौसम बदला हुआ है। कहीं हल्की गर्मी का तो कहीं सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर दिन भर धुंध और कोहरा छाया रहता है। अभी भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। बिहार में छठ पूजा का तीसरा दिन है। इस मौके पर मौसम भी अनुकूल रहेगा। विभाग के अनुसार 7 और 8 नवंबर को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह के समय धुंध हो सकती है।
बिहार का मौसम
बिहार का धुंध का असर
उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। लेकिन, आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। बादल छाए रह सकते हैं।
इन जगहों पर कैसा रहेगा आज मौसम
उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और शिवहर और समस्तीपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, इन जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बिहार में दिन का तापमान 29 से 31 डिग्री और रात के समय का तापमान 19 से 22 डिग्री तक जा सकती है।
दिन के समय कैसा रहेगा बिहार का मौसम
विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया और कठिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। और दिन के समय बादल भी छाए रह सकते हैं। जहां दिन का अधिकतम पारा 29 से 31 डिग्री तो रात का तापमान 20 से 22 डिग्री तक हो सकता है।
बिहार शुष्क बना रहेगा मौसम
बिहार के बक्सकर, भोजपुर, रोहतास,औरंगाबाद और अरवल में भी सुबह के समय धुंध होने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पटना गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगुसराय का मौसम भी शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पूर्व बिहार के भागलुपर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में भी सुबह के समय हल्की धुंध पड़ सकती है।
