मुंबई

Maharashtra: वर्धा के स्टील प्लांट में विस्फोट के बाद लगी आग, 18 कर्मचारी घायल, 2 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के वर्धा में इवोनिथ स्टील प्लांट में भीषण आग लग गई। जिसमें 18 कर्मचारी घायल हो गए हैं। कूलिंग ऑपरेशन के दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिनमें से 3 घायलों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

वर्धा में स्टील प्लांट में आग

Fire in Wardha Steel Company: महाराष्ट्र के वर्धा में बड़ा हादसा हो गया है। बुधवार शाम को भूगांव में इवोनिथ स्टील प्लांट में तेज विस्फोट के बाद भीषण आग गई। इस हादसे में 18 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 2 मजदूरों की हालत गंभीर है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

कूलिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे स्टील प्लांट में कूलिंग ऑपरेशन चल रहा था। इसी दौरान फर्नेस टॉवर नंबर 5 से विस्फोट होने पर आग की लपटें उठी। मजदूरों के अनुसार आग तेजी से फैली और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद मैनेजमेंट और मजदूरों ने तरुंत एक्शन लिया और आसपास के इलाकों से अग्निशमन उपकरणों लाकर आग को काबू करने की कोशिश में जुट गए।

10 मिनट में हुए दो विस्फोट

यह हादसा तब हुआ जब ऑपरेशन चल रहा था। घायल कर्मचारियों में से एक ने बताया कि प्लांट में अचानक दस मिनट के अंदर ही दो बार विस्फोट हुआ। जिससे सभी चौंक गए। इस हादसे में घायल हुए लोगों में से 15 लोगों को पास के ही सावंगी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही तीन घायल मजदूरों को नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article