पटना

Bihar Weather Update: बिहार में धुंध-हल्की ठंड की संभावना, दिन के समय छाए रहेंगे बादल; जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather Update: छठ पूजा पर बिहार का मौसम व्रतियों के अनुकूल रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। आइए जानें कैसा रहेगा इन दिनों बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather Update: पूरे देश का मौसम बदला हुआ है। कहीं हल्की गर्मी का तो कहीं सुबह-शाम ठंड का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही कई जगहों पर दिन भर धुंध और कोहरा छाया रहता है। अभी भी पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। बिहार में छठ पूजा का तीसरा दिन है। इस मौके पर मौसम भी अनुकूल रहेगा। विभाग के अनुसार 7 और 8 नवंबर को बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, सुबह के समय धुंध हो सकती है।

बिहार का धुंध का असर

उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। लेकिन, आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। बादल छाए रह सकते हैं।

इन जगहों पर कैसा रहेगा आज मौसम

उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और शिवहर और समस्तीपुर में भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, इन जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बिहार में दिन का तापमान 29 से 31 डिग्री और रात के समय का तापमान 19 से 22 डिग्री तक जा सकती है।

दिन के समय कैसा रहेगा बिहार का मौसम

विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया और कठिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। और दिन के समय बादल भी छाए रह सकते हैं। जहां दिन का अधिकतम पारा 29 से 31 डिग्री तो रात का तापमान 20 से 22 डिग्री तक हो सकता है।

बिहार शुष्क बना रहेगा मौसम

बिहार के बक्सकर, भोजपुर, रोहतास,औरंगाबाद और अरवल में भी सुबह के समय धुंध होने के साथ मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पटना गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगुसराय का मौसम भी शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पूर्व बिहार के भागलुपर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में भी सुबह के समय हल्की धुंध पड़ सकती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article