Vijay Kumar Sinha on Bihar Violence: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जलाए गए मदरसे को लेकर कहा है कि बिहारशरीफ में मदरसा आतंकियों की पनाहगाह था। यह दावा उन्होंने बुधवार (पांच अप्रैल, 2023) को हिंदी समाचार चैनल एबीपी न्यूज से किया। साथ ही आरोप लगाया कि नालंदा और सहरसा में हिंदुओं की तबाही का खेल खेला गया।
बकौल सिन्हा, "देखिए, सिर्फ वोट और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ धार्मिक जातीय उन्माद पैदा करके सत्ता हासिल करना ही बर्बादी का सबसे कारण बना। बिहार के विकास और सामाजिक सद्भाव को ये लोग तिलांजलि दे रहे हैं।"
आगे यह पूछे जाने पर कि नालंदा और सासाराम में जो हुआ, वह भी तुष्टिकरण है? इस सवाल पर उनका दो टूक जवाब आया- निश्चित तौर पर...पूरी तरह से तुष्टिकरण है। उच्चस्थ (ऊंच पद वाला) पदाधिकारी को बैठाकर उसके द्वारा हिंदुओं की बर्बादी और तबाही का खेल खेला जाता है।"
वह आगे बोले- मदरसे के अंदर आतंकियों को पनाह मिली। हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया कि फर्जी मदरसे में कैसे अनुदान मिला। निश्चित तौर पर बिहारशरीफ में यह खेल हो रहा है। हमने तो कह दिया कि बजरंगबली बनकर सभी रामराज्य की कल्पना करेंगे और इस रावण (जो सत्ता में बैठा है और राम से नफरत करता है) के अनुनाइयों को ध्वस्त करेंगे।
तुष्टीकरण की राजनीति से उपद्रवियों का मनोबल नहीं बढ़ाए बिहार सरकार। t.co/Yb2mz4oZtC
— ANI (@ANI) Apr 4, 2023
