LIVE
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ), 05 November 2025 Live: वोटिंग से एक दिन पहले जन सुराज को बड़ा झटका, मुंगेर प्रत्याशी संजय सिंह ने थामा BJP का दामन
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 05 November 2025 Hindi News Live Updaes: बिहार में मंगलवार को पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होंगे। शेष सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 05 November 2025 Hindi News Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन सियासी माहौल अपने चरम पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और महागठबंधन के सीएम फेस के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी रैलियों और जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश की।
NOV 05, 2025 15:00 IST
NOV 05, 2025 14:20 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: प्रियंका ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना- बिहार में बेरोजगारी और पलायन चरम पर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की स्थिति ब्रिटिश राज जैसी हो गई है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में “वोट चोरी” के जरिए सरकार बनाना चाहता है। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह वही भूमि है जहां से महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की थी। आज की स्थिति देखकर लगता है कि देश फिर से उसी दिशा में जा रहा है। राजग सरकार ने बिहार में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, मतदाता सूची से हटा दिए हैं।” प्रियंका ने कहा, “बिहार में बेरोजगारी और पलायन चरम पर है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में बाहर जाने को मजबूर हैं। किसान बढ़ती लागत और कर के कारण खेती से पर्याप्त आय नहीं कमा पा रहे हैं।”
NOV 05, 2025 13:34 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: बसपा सुप्रीमो मायावती कल कैमरू में करेंगी चुनावी रैली
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को बिहार के कैमूर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। बसपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, यह रैली दोपहर में भभुआ हवाई पट्टी के पास एक मैदान में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में आस-पास के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी ने कहा कि बसपा बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।
NOV 05, 2025 12:46 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: राजनाथ सिंह का दावा - बिहार में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा राजग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल की तुलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्ष के कार्यकाल से कर रहे हैं। बांका जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि राजद के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं।”
NOV 05, 2025 12:42 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: गौड़ा बौराम से राजद प्रत्याशी संतोष सहनी ने वापस ली उम्मीदवारी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने गौड़ा बौराम में संतोष सहनी की ओर से उम्मीदवारी वापस लेने पर प्रतिक्रिया दी है। संतोष सहनी महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी के भाई हैं, जो गठबंधन के समर्थन से चुनाव लड़ रहे थे। संतोष सहनी के उम्मीदवारी वापस लेने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह उनका फैसला है। हम उनका समर्थन करते हैं, क्योंकि हम उनसे अलग नहीं हैं।"
NOV 05, 2025 11:19 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: मुंगेर में JSP प्रत्याशी ने ली भाजपा की सदस्यता
मुंगेर विधानसभा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय को दे दिया है। संजय कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता भी ले लिया है।
NOV 05, 2025 11:11 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर का रोहतास में रोड शो
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) आज रोहतास जिले में सासाराम और करगहर विधानसभा क्षेत्रों में भव्य रोड शो करेंगे। वे करगहर से जन सुराज प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और सासाराम से जन सुराज प्रत्याशी विनय सिंह के समर्थन में मतदाताओं से वोट अपील करेंगे।
NOV 05, 2025 08:54 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: सीएम योगी आज सासाराम में करेंगे जनसभा
बिहार में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सासाराम में जनसभा करेंगे। यह सभा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी के समर्थन में आयोजित की जा रही है। जनसभा का आयोजन दोपहर 3:00 बजे सासाराम के फैजलगंज स्टेडियम में किया जाएगा।
NOV 05, 2025 07:56 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: अनंत सिंह के चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल वाहन जब्त
मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के चुनाव प्रचार में कथित तौर पर बिना जरूरी इजाजत के इस्तेमाल हो रही दो गाड़ियों को जब्त किया गया है। पटना पुलिस ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि 3 नवंबर को शाम करीब 4 बजे, मोकामा एसएचओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट को लागू करवाने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी दो गाड़ियां नियमों का उल्लंघन करती हुई पाई गईं। कार्रवाई करने वाली इस टीम में असेंबली चुनाव के लिए एफएसटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात एग्जीक्यूटिव ऑफिसर संतोष कुमार रजक भी शामिल थे। टीम ने दो वाहनों को जब्त कर लिया।
NOV 05, 2025 07:13 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए NDA सरकार से मुक्ति जरूरी - कांग्रेस
कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा सम्मान की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए राजग की सत्ता से मुक्ति जरूरी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार में भाजपा-जद(यू) की सरकार 20 साल से है। अगर आज भी मोदी जी को कहना पड़ रहा है कि बिहार में ‘‘बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं’’, तो ये उनकी खुद की स्वीकारोक्ति है कि 20 सालों में उन्होंने बिहार को सुरक्षित नहीं बनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं और बच्चों की स्थिति बेहद चिंताजनक है कि 70 प्रतिशत बच्चे एनीमिया से ग्रस्त और 40 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। केवल 11 प्रतिशत शिशुओं को पर्याप्त आहार मिल पाता है।’’
NOV 05, 2025 05:46 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: पीएम मोदी का दावा- NDA की होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बिहार की जनता ने यह सुनिश्चित करने का मन बना लिया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी विधानसभा चुनावों में पिछले 20 सालों के अपने जीत के रिकॉर्ड को तोड़े और राज्य में ‘जंगल राज’ की वापसी न हो। उन्होंने कहा कि बिहार में ‘जंगल राज’ लाने वाले लोगों को आगामी चुनावों में अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों “राजकुमार” पूरे राज्य में घूम रहे हैं और दिल्ली वाले ने तो ‘छठी मैया’ का अपमान भी किया है।
NOV 05, 2025 05:46 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: सात देशों के प्रतिनिधि बनेंगे चुनाव के गवाह
बिहार विधानसभा के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान होगा और निर्वाचन आयोग के अंतरराष्ट्रीय आगंतुक कार्यक्रम के तहत सात देशों के 14 प्रतिनिधि इसके गवाह बनेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए जाने वाले प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, बेल्जियम, इंडोनेशिया, फलीपीन, थाईलैंड और कोलंबिया के 14 प्रतिभागियों ने उद्घाटन सत्र में भाग लिया, जहां उन्हें ईवीएम की कार्यप्रणाली दिखाई गई, जिसके बाद निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी। अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) में 5-6 नवंबर तक बिहार का दो दिवसीय दौरा शामिल है, जहां प्रतिनिधि मत दल रवानगी केंद्रों का दौरा करेंगे और छह नवंबर को वास्तविक मतदान देखेंगे।
NOV 05, 2025 05:46 IST
Bihar Chunav 05 November 2025 Live Updates: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार समाप्त हो गए हैं। आखिरी दिन पक्ष-विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी रैलियां कीं। 6 नवंबर को बिहार में 121 विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण के चुनाव में 1314 उम्मीदवार मैदान में उतरें हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए तीन करोड़ 75 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।