Bihar: सासाराम में मछली की जगह नहर में मिला नोटों का बंडल, मच गई लोगों में लूटने की होड़!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2023, 06:50 PM IST

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अचानक लोगों को पता चला कि मुरादाबाद के नहर में भारी संख्या में नगदी फेंका हुआ है। जिसके बाद लूट मच गई। आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे। ज्यादातर 10 तथा 100 के नोट बताए जा रहे थे।

बिहार से एक अजीब ही कहानी सामने आ रही है। शनिवार को सासाराम के मुफस्सिल थाना के मुरादाबाद के पास स्थित नहर से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बिखरे मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही, दर्जनों लोग नहर के पास पहुंच गए और पानी में कूदकर पैसे जमा करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

sasaram note

सासाराम में नोटों का बंडल लूटते हुए लोग (फोटो-वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

मच गई लूट

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ लोग नहर में मछली मारने उतरे थे, जहां अचानक उन्हें पता चला कि नहर में भारी संख्या में नगदी फेंका हुआ है। जिसके बाद लूट मच गई। आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे। ज्यादातर 10 तथा 100 के नोट बताए जा रहे थे। जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।

End of Feed