'कब आजाद हुआ था भारत?' जवाब पर ऐसी हुई बहस कि चाकूबाजी की आई नौबत, 4 लोग घायल

बिहार के सासाराम में आजादी की तारीख को लेकर विवाद पैदा हो गया। दो समूहों के बीच हुई बहस तेजी से हिंसक झड़प में बदल गई। इस झड़प में चाकू चलाने की घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के करगहर ब्लॉक से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां भारत की स्वतंत्रता की तारीख को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में चाकूबाजी तक की नौबत आ गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

sasaram knife fight over date of independence

चाकूबाजी में चार घायल, दो गंभीर

आजादी की तारीख पर छिड़ा विवाद

घटना करगहर के स्थानीय काली मंदिर परिसर की है, जहां शुक्रवार को महेंद्र गोस्वामी का पुत्र मंटू गोस्वामी और बघवा गोस्वामी बैठे हुए थे। उसी दौरान गांव के ही आनंद सागर साह और गुड्डू कुमार साह वहां पहुंचे। चारों के बीच स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं पर चर्चा होने लगी। बात-बात में भारत को स्वतंत्रता मिलने की तारीख को लेकर विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष का कहना था कि भारत को 15 अगस्त 1942 को ही आजादी मिल गई थी, जबकि दूसरे पक्ष ने सही तारीख 15 अगस्त 1947 बताई। मामूली सी ऐतिहासिक बहस धीरे-धीरे गरमाती चली गई और गालीगलौज से होते हुए मारपीट में बदल गई।

End of Feed