Aurangabad: बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे छठव्रति, कुएं में गिरा ऑटो, एक की मौत और 6 बुरी तरह घायल

Aurangabad Road Accident: छठ पूजा पर औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बच्चे का मुंडन कराने के लिए ऑटो में सवार होकर लोग देव आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में करीब 8 लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है और 6 लोगों की हालत गंभीर है।

Aurangabad Road Accident: बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां छठ व्रतियों से भरा एक ऑटो कुएं मे गिर गया। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह घटना देव थाना क्षेत्र के चानपुर गांव के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है जहां से उनको आगे रेफर कर दिया गया है।

Accident News.

औरंगाबाद में रोड एक्सीडेंट

कुएं में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका

सभी छठ व्रती अपने बच्चे को मुंडन करने के लिए भगवान भास्कर की नगरी देव आ रहे थे। इसी बीच चैनपुर गांव के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कुए में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत कुए में गिरे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कुए से ऑटो को बाहर निकाला। एनडीआरएफ की टीम ने मृतक का शव कुएं से बाहर निकाल लिया है। फिलहाल इस बात की आशंका है कि कुए में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। इसको लेकर बचाव राहत का कार्य अभी भी चल रहा है। यह सभी लोग छठ वर्ती थे जिनकी पहचान देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी के रूप में की गई है।

End of Feed