पटना

Aurangabad: बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे छठव्रति, कुएं में गिरा ऑटो, एक की मौत और 6 बुरी तरह घायल

Aurangabad Road Accident: छठ पूजा पर औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बच्चे का मुंडन कराने के लिए ऑटो में सवार होकर लोग देव आ रहे थे। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में करीब 8 लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है और 6 लोगों की हालत गंभीर है।

Image

औरंगाबाद में रोड एक्सीडेंट

Aurangabad Road Accident: बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां छठ व्रतियों से भरा एक ऑटो कुएं मे गिर गया। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह घटना देव थाना क्षेत्र के चानपुर गांव के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है जहां से उनको आगे रेफर कर दिया गया है।

कुएं में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका

सभी छठ व्रती अपने बच्चे को मुंडन करने के लिए भगवान भास्कर की नगरी देव आ रहे थे। इसी बीच चैनपुर गांव के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कुए में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत कुए में गिरे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कुए से ऑटो को बाहर निकाला। एनडीआरएफ की टीम ने मृतक का शव कुएं से बाहर निकाल लिया है। फिलहाल इस बात की आशंका है कि कुए में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। इसको लेकर बचाव राहत का कार्य अभी भी चल रहा है। यह सभी लोग छठ वर्ती थे जिनकी पहचान देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजा

सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जिसकी मौत हुई है वह एक बच्ची थी। जब उसको कुए से बाहर निकाला गया तब वह जीवित थी। लेकिन उस समय मौके पर मौजूद एंबुलेंस वाला भाग गया। अगर लड़की को समय रहते उपचार मिल जाता तो वह जीवित बच सकती थी।

ऑटो में सवार थे 8 लोग

इस बच्ची की पहचान बरहेता गांव निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 8 लोग सवार हो सकते हैं। घटना पर मौजूद एक और व्यक्ति का कहना है कि सभी लोगों ने प्रयास करके कुएं से करीब 6-7 लोगों को निकाल लिया था। एक बचावकर्मी के मुताबिक जब वह यहां आए तो देखा कि चार-पांच महिलाएं तैर रही हैं। हम लोगों ने तीन-चार बच्चों को भी निकाला।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!