देश

शिक्षक भर्ती पर छलका CM नीतीश का दर्द, RJD के क्रेडिट लेने पर बोले- 'हमको छोड़कर सबको मीडिया में जगह मिल रहा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 03:05 PM IST

Bihar: हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य में 1.7 लाख शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इस परीक्षा में 1.22 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं और उनकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में अब जदयू औ राजद में शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है।

Image

नीतीश कुमार

Photo : BCCL

Bihar: बिहार में शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दर्द छलक कर सामने आ गया। बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी सहयोगी पार्टी राजद और उनके मंत्रियों को चुटीले अंदाल में चेतावनी भी दे दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि जितनी पार्टी हैं, सब अपने तरफ से छपवा देती है कि हमने ये कर दिया। ये मत कहिए कि हम ही कर दिये, ये सब काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि हम क्रेडिट लेते हैं कि हम किए हैं? हम तो राज्य सरकार का क्रेडिट लेते हैं। उन्होंने कहा, अपना व्यक्तिगत कोई क्रेडिट नहीं लेते हैं। इसके बाद उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा कि आजकल मीडिया में हमको छोड़कर के सबको जगह मिल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, हाल ही में बिहार सरकार ने राज्य में 1.7 लाख शिक्षक पदों के लिए भर्ती निकाली थी। इस परीक्षा में 1.22 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं और उनकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में अब जदयू औ राजद में शिक्षक भर्ती का क्रेडिट लेने की होड़ मच गई है। राजद के मुताबिक, उन्होंने अपने घोषणा पत्र में इसको लेकर वादा किया था। ऐसे में पार्टी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इसका पूरा क्रेडिट देना चाह रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article